फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू मेट्रो का डीपीआर बनकर तैयार, जानिए किन किन रूटों पर दौड़ेगी मेट्रो

Sun, 10 Sep 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम लगभग पूरा - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर राइट्स द्वारा तैयार की जा रही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम लगभग पूरा हो चुका है। डीपीआर के अनुसार अब तीन की जगह दो रूटों पर ही मेट्रो दौड़ेगी, लेकिन इसमें जम्मू शहर का 50 फीसदी हिस्सा फायदा उठा सकेगा। डीपीआर में दोनों रूटों पर हर किलोमीटर के बाद स्टेशन होगा। 
विज्ञापन


खैरी से प्रदर्शनी मैदान तक का रूट अंडर ग्राउंड होगा। इस मार्ग पर कुल 11 स्टेशन होंगे, जबकि बरनाई से बाड़ी ब्राह्मणा तक एलीवेटिड (पिलर) व अंडरग्राउंड मेट्रो दौड़ेगी। इस रूट पर 25 स्टेशन होंगे। दोनों स्टेशनों पर कुल 36 मेट्रो स्टेशन होंगे।

डटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का काम पूरा होने के बाद अब राइट्स इसे ईरा और जेडीए को सौंपेगा। इसके बाद मेट्रो पर काम शुरू करने के लिए लोन के लिए आवेदन किया जाएगा। लोन स्वीकृत होने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में डीपीआर पर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किलोमीटर पर होगा स्टेशन, प्रदर्शनी मैदान में होगा इंटरचेंज

kaushambi metro station (file photo) - फोटो : फाइल फोटो
मेट्रो चलाने से नुकसान या फायदे का आकलन करने को लेकर राइट्स ने हर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या का अनुमान सर्वे के आधार पर डीपीआर में दिया है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में हर स्टेशन में 150 से 200 यात्री चढ़ने की संभावना जताई गई है। पहले चरण में जम्मू मेट्रो 50 प्रतिशत शहर को कवर करेगी।

पहले चरण में जम्मू शहर के भीड़ वाले इलाकों को लिया गया है। प्रदर्शनी मैदान से यात्री किसी भी रूट के लिए मेट्रो ले सकेंगे। दोनों रूटों की मेट्रो ट्रेन प्रदर्शनी मैदान में ही मिलेगी। इरा डीपीआर आने के बाद अक्तूबर से लोन को लेकर कार्रवाई शुरू करेगी। राइट्स ने भी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

पहले रूट में मेट्रो बन तालाब की जगह खैरी से प्रदर्शनी मैदान तक चलेगी, जबकि दूसरे रूट में बरनाई से बाड़ी ब्राह्मणा तक मेट्रोे चलेगी। बरनाई रूट से जम्मू सहित दो रेलवे स्टेशन भी जोड़े गए हैं। इंटरचेंज के जरिए खैरी रूट के लोग भी रेलवे स्टेशन से जुड़े सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें