फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाया लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा क्षेत्र में वीरवार को पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर लगाया। यह 25 वां आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा ने बताया कि 25 साल से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर का आयोजन करते आ रहे हैं। जब तक अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी, तब तक लंगर चलेगा। लंगर के शुभारंभ से पहले पूर्व मंत्री ने पूजा अर्चना की।
इस मौके पर जंगम को भी बुलाया गया था, जिन्होंने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया।इस मौके पर भाजपा नेता जयराम शर्मा, डीडीसी चेयरमैन जिला सांबा केशव दत्त शर्मा, पंचायत अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क, बीडीसी सदस्य, सरपंच-पंच आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें