जम्मू। शालामार रोड स्थित केंद्रीय महाजन सभा में अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुआें के लिए लंगर शुरू हो गया है। इसकी व्यवस्था महाजन बिरादरी ने की। मंगलवार को नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और सभा के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने किया। पहले पंजीकरण करवाने आए 500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सभा के अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा समाप्ति तक लंगर जारी रहेगा। अन्य दिनों में बिरादरी के लोग भी सेवाएं देंगे। महाजन सभा बीते दस सालों से लंगर का आयोजन कर रही है। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें खाने-पीने के लिए भटकना न पड़े। इस मौके पर सभा के सचिव संजय महाजन, शिव प्रताप गुप्ता, बलबीर गुप्ता, यशपाल गुप्ता और सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।