जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया। नगरोटा इलाके में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई। यातायात को सामान्य करने के लिए संबंधित विभाग की टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।