रामबन के पारनोट क्षेत्र के निवासी नदीम इकबाल कटोच के अनुसार वीरवार शाम को जमीन धंसना शुरू हो गई थी, जिससे लोग दहशत में हैं। इससे कई पूरी तरह टूट गए हैं और कई घरों में दरारें आ गई हैं। सूचना के बाद तहसीलदार रामबन दीप कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू किया।
डीसी ने कहा कि बड़े पैमाने पर रामबन-गूल रोड पर जमीन धंसने से सड़क अवरुद्ध हो गई है और यातायात रोक दिया गया है। प्रभावित सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति की बहाली का काम जारी है। रामबन-गूल मार्ग फिलहाल अवरुद्ध है। तहसीलदार, पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी की टीम मौके पर मौजूद हैं।