फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में भूस्खलन, 48 परिवारों को हटाया गया

Wed, 09 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन

सार

  • जमीन खिसकने के साथ ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
  • क्षेत्र के 48 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुल के दाड़म इलाके में मंगलवार को दोपहर बाद भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद क्षेत्र के 48 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। जमीन खिसकने के साथ ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


हालांकि, जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से एहतियातन स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों को भूस्खलन वाले इलाके में जाने से रोक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक तेज आवाज हुई। इसके साथ ही जमीन खिसकनी शुरू हो गई। इसके बाद लोग परिवार के सदस्यों के साथ बदहवास हालत में इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को मवेशियों और अन्य सामानों के साथ सुरक्षितस्थानों पर पहुंचाया। एसडीएम गुल जमीर अहमद रिशु के अनुसार 48 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन


उनके लिए पचास टेंट और राशन बुधवार तक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें