उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, बट्टलबालियां, रठियान, गरनई, मांड, फ्लाटा व टिकरी में सैकड़ों ट्रकों को रोक कर रखा है। पानी व शौचालय की सुविधा नहीं मिलने के कारण चालक दिन भर परेशान रहे।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम 6 बजे शालगढ़ी इलाके में फिर से पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवाजाही के लिए काम जारी है। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उधमपुर में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस ने ट्रकों को उधमपुर के जखैनी में ही रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इससे दिनभर चालक व यात्री परेशान रहे। राजमार्ग पर केवल छोटे यात्री वाहनों को चलने की अनुमति मिली।
बीच में फंसे कुछ ट्रक व ट्राले भी जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किए गए। सुबह के समय डलवास के पास राजमार्ग पर ट्राला पलटने से यातायात प्रभावित हो गया। जाम लगने पर पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, बट्टलबालियां, रठियान, गरनई, मांड, फ्लाटा व टिकरी में सैकड़ों ट्रकों को रोक कर रखा है। पानी व शौचालय की सुविधा नहीं मिलने के कारण चालक दिन भर परेशान रहे और आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे।
शालगढ़ी में राजमार्ग को खोलने का काम चल रहा था। बता दें कि शालगढ़ी में पस्सियां गिरने से बुधवार रात से वीरवार सुबह तक करीब 11 घंटे तक राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। वहीं वीरवार शाम को पस्सियां गिरने पर भी घंटों राजमार्ग बंद रहा था।