केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को लेह पहुंचे हैं। लद्दाख के सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एफएम ट्रांसमीटरों के ई-उद्घाटन में भाग लेने के लिए दूरदर्शन केंद्र लेह गए।
उन्होंने यहां वाई-20 प्रीसमिट इवेंट्स में भी हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया है।