जम्मू, श्रीनगर दोनों जगह समान सुविधा वाले एम्स स्थापित करने के लिए प्रत्येक जगह 200-200 एकड़ जमीन चयनित होगी। स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने रियासत के पांच मंत्रियों के साथ मिलकर पत्रकार वार्ता की।
पीडीपी के मंत्री अब्दुल हक खान के अलावा भाजपा मंत्रियों में बाली भगत, चंद्र प्रकाश गंगा, अब्दुल गनी कोहली, प्रिया सेठी की मौजूदगी में स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में लाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पत्र रियासत सरकार को मिल गया है।
इसमें जम्मू, श्रीनगर दोनों जगह एम्स के लिए जगह की निशानदेही करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अब जम्मू में भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए और जम्मू बंद खोलकर लोगों को खुशी मनानी चाहिए।