फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लाल चौक पर दीपोत्सव से शांति और सामान्य स्थिति की बहाली का संदेश

विज्ञापन
लाल चौक में  घंटा घर के पास दीपकों से लिखा जय भारत। अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर दिवाली का उत्सव कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली का संदेश दे गया। जहां कभी आतंक की गूंज थी उसी लाल चौक पर आस्था और उल्लास का माहौल रहा। इस तरह का उत्साह यहां पहली बार देखने को मिला।
दिवाली से संबंधित यहां कई झांकियां सजाई गईं, जिनके माध्यम से इस पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया गया। उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले चंदन महाराज ने बताया कि वह काफी समय से श्रीनगर में रह रहे हैं और एक स्थानीय मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर मेरे दिल में बसा है। श्रीनगर के दिल लाल चौक में जहां हजारों पर्यटक आते हैं, इतने भव्य स्तर पर दीपोत्सव का आयोजन काफी सराहनीय है। दिवाली दिलों को जोड़ने का त्योहार है और इस तरह के आयोजनों से कश्मीरियों से भाईचारा और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन

गुजरात से परिवार के साथ आए विपुल भाई आरती के दौरान भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने उमर उजाला को बताया कि हम कश्मीर में घूमने आए थे और यहां कल ही पहुंचे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं सोचा था कि श्रीनगर में इतनी भव्य दिवाली देखने को मिलेगी।
विपुल की पत्नी प्रीति ने बताया कि बिल्कुल घर जैसा माहौल लग रहा है। दीप सजाने में जुटी उनकी बेटी दर्शी ने बताया कि यहां सेवा का मौका मिला, सबने मिलकर दीप सजाए और जलाए हैं। यहां दीपोत्सव देखकर काफी खुश हूं। विपुल भाई के 15 वर्षीय बेटे ने बताया कि ऐसी दिवाली देखकर मुझे कश्मीर भी अयोध्या जैसा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



यहां के लोग काफी फ्रेंडली : डॉ. राय
लखनऊ के डॉ. नीलाेत्पल राय ने बताया कि मैं श्रीनगर में पीजी कर रहा हूं, मेरा रिजल्ट आने वाले है। करीब तीन साल से श्रीनगर में रह रहा हूं। इस तरह का सेलिब्रेशन यहां पहली बार अटेंड कर रहा हूं। दीपावली प्रकाश का त्योहार है और यहां इतने सारे दीपों को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। मुझे कश्मीर बेहद पसंद है, पीजी के लिए कश्मीर को च्वॉइस में डाला था। यहां के लोग काफी फ्रेंडली हैं और अब इनके बीच इस तरह के आयोजन देख कर और अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें