जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने टोल पोस्ट के दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद ट्रक जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सोमवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने टोल चेकपोस्ट के दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मॉडल टाउन के पास चिनार क्रॉसिंग पर उस समय हुई जब कर्मचारियों ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी या यह हादसा था। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को विशेष इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।