कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्देशावली का पूरी तरह से पालन किया जा रहा हैं। प्लांट प्रशासन की तरफ से प्रतिदिन 200 से ज्यादा ऑक्सीजन के सिलिंडरों को भरने का काम पूरा किया जा रहा हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से लोगों के संक्रमित होने व अस्पतालों में पहुंचने को देखते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बाड़ी ब्राहम्णा के श्रमिक दिन रात काम कर आक्सीन की आपूर्ति को सुचारु बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
प्लांट के सुपरवाइजर केवल कृष्ण का कहना हैं कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से ऑक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई हैं। इससे उन्हें पहने से कहीं ज्यादा काम करना पड़ रहा हैं। लेकिन मानवता के लिए वह व प्लांट में काम करने वाले सभी लोग निष्ठा भाव से अपना काम अंजाम दे रहे हैं। जब भी प्लांट में सिलेंडर भरने के लिए पहुंचता हैं। उसे पहले सेनेटाइज किया जाता हैं और भरा जाता हैं।
प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही हैं और स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन करते हुए काम किया जा रहा हैं। प्लांट में काम करने वाले एक ओर श्रमिक ने बताया कि वह पिछले साढ़े तीन साल से काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में काम बहुत बढ़ गया हैं और दो शिफ्ट में प्लांट में श्रमिक काम का रहे हैं।
कोरोना मरीजों के लिए जरूरी दवाईयों की कमी नहीं: डा मेराव
जम्मू कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के महाप्रबंधक डा अब्दुल मजीद मेराव ने दावा किया हैं कि कश्मीर संभाग में कोरोना मरीजों के लिए जरूरी दवाईयों की कोई कमी नहीं हैं। अस्पतालों में आक्सीजन के सिलेंडरों की आपूर्ति भी तय जरूरत के तहत की जा रही हैं।