कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने कई तरह के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा प्रतिष्ठानों में आवाजाही को कम कर दिया गया है। बीएसएफ ने अपने 10 क्वारंटीन सेंटर फिर से सक्रिय कर दिए हैं, जो पिछले साल बनाए गए थे। सीआरपीएफ ने भी अपने ग्रुप सेंटरों में भी क्वारंटीन सेंटर फिर शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
सेना की ओर से जिला प्रशासन से संपर्क किया गया है। संभव है कि एक दो दिन में सेना की ओर से 100 से अधिक बेड वाला क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया जाए। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जवानों के मूवमेंट को कम किया गया है। जो जवान छुट्टी पर गए हुए हैं, उनकी छुट्टी बढ़ाई गई है।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता का कहना है कि बन तालाब के ग्रुप सेंटर समेत अन्य बटालियनों में भी क्वारंटीन सेंटर स्थापित किए गए हैं। कर्मियों की मूवमेंट पर थोड़ी बंदिश लगाई हैं, ताकि आवाजाही कम की जाए। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि जरूरत पड़ी तो 100 बेड वाला क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया जाएगा। ताकि प्रशासन की मदद की जा सके।