फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख निवासी ने बनाया रिकॉड: बिना ऑक्सीजन सिलिंडर लिए मानसलू किया फतह, दुनिया की 8वीं सबसे ऊंची चोटी नापी

Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लद्दाख के जिगमेत थारचिन ने 8163 मीटर ऊंची दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी फतह कर डाली। मौसम की दुश्वारियों और भौगोलिक चुनौतियों के बीच दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लिए पहुंचना मुश्किल था।
 
विज्ञापन
जिगमेत थारचिन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में स्थित दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलू (8163 मीटर) को लद्दाख के जिगमेत थारचिन ने बिना ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लिए फतह करने का रिकॉर्ड कायम किया है। थारचिन के अनुसार वह बिना ऑक्सीजन सिलिंडर मानसलू के शिखर पर पहुंचने वाले देश के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर ने जिगमेत थारचिन की उपलब्धि को बड़ी बताते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। लेह जिले में तिया गांव के रहने वाले जिगमेत थारचिन एवरेस्ट को फतह करने वाले लद्दाख के पहले नागरिक रह चुके हैं।

लद्दाख माउंटेन गाइड एसोसिएशन के सदस्य और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से प्रशिक्षण लेकर थारचिन 6000 मीटर से ज्यादा ऊंची कई चोटियां फतह कर चुके हैं। अब तक की उपलब्धियाें में से मानसलू की चुनौती और भी मुश्किल थी।
विज्ञापन


मौसम की दुश्वारियों और भौगोलिक चुनौतियों के बीच दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लिए पहुंचना मुश्किल था। वहीं, लद्दाख प्रशासन ने इस उपलब्धि को अन्य युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें