जम्मू। भारतीय शिक्षा समिति जम्मू-कश्मीर ने शुक्रवार को भारतीय विद्या मंदिर अंबफला में प्रदेश स्तरीय गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। इसमें दो सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विद्या भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी और सीएसआर के प्रमुख ने कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में विद्या भारती से संबद्ध 37 स्कूल हैं। इनमें करीब 10000 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। इनके लिए 600 शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह, रामबन, उधमपुर, रियासी आदि जिलों के स्कूलों से भी छात्र शामिल हुए।