जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पुलिस में एएसआई और कांस्टेबलों को अपनी डिवीजन में ही नौकरी करनी पड़ेगी, लेकिन सब इंस्पेक्टर से एसपी तक के अधिकारियों को रियासत में कहीं भी जाना पड़ सकता है।
सिर्फ एग्जीक्यूटिव पुलिस के एएसआई और कांस्टेबल को डिवीजनल कैडर दिया गया है। बाकी सब इंस्पेक्टर से एसपी और पुलिस की तमाम इकाई को यूटी कैडर (केंद्र शासित कैडर) दिया गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस में गैजेट सर्विस में एग्जीक्यूटिव के 198 एसपी, 546 डीएसपी शामिल हैं। यह सब यूटी कैडर में हैं। इसके अलावा टेलिकॉम, मिनिस्ट्रियल कैडर, स्टेेनोग्राफी, ट्रांसपोर्ट वर्कशाप कैडर, फोटोग्राफी, अकाउंट विंग, प्लानिंग एंड स्टैटिक्स, इंजीनियरिंग, पुलिस रिलेशन विंग, मेडिकल विंग को यूटी कैडर दिया गया है।
नान गजटेड सर्विस में इंस्पेक्टर 752, सब इंस्पेक्टर 3032 को यूटी कैडर, एएसआई 3468, हेड कांस्टेबल 8301, कांस्टेबल 26509, फालोअर 2245 को डिवीजनल कैडर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस की अन्य विंग यूटी कैडर में शामिल रहेगी।