फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहें और भी: नौकरी नहीं मिली तो शुरू किया स्वरोजगार, लद्दाख की बेटी ने जम्मू में खोला मोमोज स्टॉल

Mon, 03 Oct 2022 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार मंगेश कुमार परिहार, जम्मू

सार

शिवांग के अनुसार युवाओं को सरकारी नौकरी पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। खुद से भी कुछ नया शुरू किया जा सकता है। पढ़ाई के साथ कुछ अलग भी करने की सोचें।
विज्ञापन
Ladakh Girl in Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं लद्दाख की शिवांग चोसडोल ने जम्मू में अपना मोमोज स्टॉल खोल लिया है। बीते पंद्रह दिनों से स्टॉल लगाकर लद्दाख की शिवांग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन


शिवांग का कहना है कि स्टार्टअप शुरू करने में उसकी बेहद रुचि थी। कॉलेज में पढ़ाई के समय से ही कुछ करने का सपना संजोया था। परिवार की मदद से वह सपना आज साकार हो चुका है। शिवांग के अनुसार युवाओं को सरकारी नौकरी पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। खुद से भी कुछ नया शुरू किया जा सकता है। पढ़ाई के साथ कुछ अलग भी करने की सोचें।

 युवती ने कहा कि जरूरी नहीं कि पढ़ाई करने के बाद रोजगार प्राप्त हो सकता है। जो युवा पढ़ाई के साथ कौशल विकास पर ध्यान देते हैं, उन्हें रोजगार की चिंता नहीं होती। इन बातों को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप शुरू करने के लिए अपना माइंड सेट अप करें। इससे युवा खुद ही नहीं बल्कि अन्य को भी रोजगार दे सकते हैं। लद्दाख की बेटी ने तय कर लिया है कि भविष्य में वह अन्य युवाओं को भी रोजगार देगी।
विज्ञापन


शिवांग चोसडोल ने कहा कि वह लद्दाख की हैं। परिवार में सबसे छोटी हैं। घर में बड़ा भाई, बहन और माता-पिता हैं। पांच वर्षों से जम्मू में हैं। महिला कॉलेज परेड से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज जाती थी तो शहर में स्टाल दिखाई देते थे। मन में स्टाल खोलने का।  इसी विचार ने आगे बढ़ाया है।

ऋण सुविधा न लें, अपने दम पर कमाना सीखें

शिवांग ने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को स्टार्ट अप शुरू करने के लिए ऋण सुविधा दी जा रही है। लेकिन उन्होंने ऋण लेने का कोई फैसला नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मेहनत से पैसा कमाने की आदत डालनी चाहिए। युवाओं को चाहिए कि विपत्ति से डरें नहीं। जूझना सीखें और संघर्ष करके आगे बढ़ें।

किसी से मांगने की इच्छा न रखें

शिवांग ने कहा, लड़की हो या लड़का। दोनों को मेहनत करनी चाहिए, ताकि किसी से मांगने की जरूरत न पड़े। खासकर लड़कियां किसी अन्य पर निर्भर हो जाती हैं। इस वजह से शादी के बाद कई उतार चढ़ाव आने शुरू हो जाते हैं। अपने आप को मजबूत बनाएं।

2014 में सीखा था मोमोज बनाने का काम

शिवंग ने कहा कि एक बार उनका हाथ भी जला गया है। लेकिन उन्होंने परवाह नहीं की है। उन्होंने कहा कि 2014 में थाईलैंड में दा धमहाउस कैंप में शिक्षक शिवम नुर्बू विवेक ने उन्हें स्टार्टअप के योग्य बनाया।

व्यवसाय का पढ़ाई पर नहीं कोई प्रभाव

शिवांग ने कहा कि वह इग्नू से राजनीति विज्ञान में पीजी दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं। परिवार भी मेहनत और पढ़ाई को देखकर खुश है। व्यवसाय का पढ़ाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। टाइम टेबल के हिसाब से सभी कार्य करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें