लद्दाख पुलिस प्रमुख पदक के लिए 20 पुलिसकर्मियों के नाम की घोषणा की गई है। सभी को 51-51 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी डॉ. एसडी सिंह जमवाल ने सभी को बधाई दी है।
गणतंत्र दिवस पर वीरवार को लद्दाख प्रशासन ने चौथे राज्य पुरस्कारों की घोषणा की। वीरता के लिए दिवंगत मोहम्मद रजा और टोनयोट ताशी, साहित्य-कला के लिए चिवांग रिगजिन व सोनम दादुल (दिवंगत), सामाजिक सुधार और सशक्तीकरण के लिए दिवंगत तोगदान रिनपोछे, सामाजिक सेवा के लिए सोनम वांगचुक तथा खेल के क्षेत्र में पद्मा चोरोल, शहनाज परवीन को पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
इनके लिए अलग से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लद्दाख पुलिस प्रमुख पदक के लिए 20 पुलिसकर्मियों के नाम की घोषणा की गई है। सभी को 51-51 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी डॉ. एसडी सिंह जमवाल ने सभी को बधाई दी है।