फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कारगिल परिषद की 26 सीटों पर मतदान कल, सभी पार्टियों ने प्रचार में लगाया पूरा जोर

Sat, 25 Aug 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ladakh autonomous hill development council kargil
विज्ञापन
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल की 26 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। सोमवार को मतदान में 83844 मतदाता 99 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों व उनकी पार्टियों के नेताओं व समर्थकों ने प्रचार खत्म होने तक घर घर जाकर प्रचार पर समर्थन मांगा। प्रशासन की तरफ से पोलिंग स्टाफ व सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का काम जारी है। कई जगहों पर हेलीकाप्टर के माध्यम से स्टाफ को पहुंचाया जा रहा है। 

चुनाव मैदान में कांग्रेस के 23, नेशनल कांफ्रेंस के 20, भाजपा के 21, पीडीपी के 21 और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए प्रशासन ने 257 मतदान केंद्र बनाए है। इनमें 121 मतदान केंद्र अति संवेेदनशील, 74 संवेदनशील और 63 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र की श्रेणी में रखे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें