फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण में 500 किलोमीटर की बनेगी सड़क, ग्रामीण इलाकों में बिछेगा नेटवर्क

Sat, 29 Jan 2022 04:19 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, लेह

सार

लद्दाख के ग्रामीणों इलाकों में सड़कों को बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण में लेह समेत अन्य इलाकों में कई सड़कों को स्वीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर हाईवे ( फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तीसरे चरण के तहत 500 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत की गई है। यह सड़कें ग्रामीण इलाकों में बनेंगी। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लद्दाख के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के साथ पीएमजीएसवाई और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाईजी) के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।लद्दाख को अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।

इसके बाद से पीएमजीएसवाई के तहत लद्दाख में 195 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। इससे ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। लद्दाख के आयुक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) अजीत कुमार साहू ने बताया कि इस अवधि के दौरान 149 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन


केंद्र ने पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण में मौजूदा 'थ्रू रूट्स' और 'प्रमुख ग्रामीण लिंक' कनेक्टिविटी को अपग्रेड करके मौजूदा ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की योजना की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें