फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जराई डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव

Mon, 07 Apr 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जराई गांव ​स्थित स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
भागथली इलाके की आबादी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग तेज, 40 साल पहले जराई और भजवाल की 10 हजार आबादी के लिए बनाई गई थी डिस्पेंसरी
विज्ञापन

कठुआ। औद्योगिक विकास के साथ लगातार बढ़ रही भागथली इलाके की आबादी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग तेज होने लगी है।
लोगों का कहना है कि इलाके में स्थापित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र को देखते हुए जराई गांव में स्थित स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी को अपग्रेड किए जाने की जरूरत है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने की जरूरत है, ताकि लोगों को इलाज के लिए अन्य जगह न जाना पड़े। संवाद
डिस्पेंसरी को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लायक बनाने की जरूरत है। 40 साल पहले जराई और भजवाल पंचायत की 10 हजार आबादी के लिए डिस्पेंसरी बनाई गई थी। मगर अब इलाके की आबादी दोगुना हो चुकी है। लिहाजा डिस्पेंसरी को अपग्रेड किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

रोहित कुमार, स्थानीय निवासी
भागथली में स्थापित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में रोज नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। यहां एक पूरा शहर बसने जा रहा है। लिहाजा डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देकर इसे चौबीस घंटे खुली रखने के साथ यहां कम से कम मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा देने के पूरे इंतजाम किए जाने की जरूरत है। यहां एक छोटी एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

रूप लाल, स्थानीय निवासी
क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसके लिए पूर्व में जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई थी। तब उन्होंने स्टाफ की कमी और फंड के अभाव में डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने में असमर्थता जताई थी। मगर एक बार फिर से इस बारे में जल्द प्रयास किए जाएंगे।
संदीप मजोत्रा, जिला विकास परिषद सदस्य नगरी ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें