सांबा। श्रम विभाग की ओर से कंधारी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सहयोग से वीरवार को मजदूर दिवस मनाया गया।इसमें डीसी राजेश शर्मा और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त चंपा ठाकुर ने कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया गया। इस मौके पर डीसी राजेश शर्मा ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज की प्रगति में श्रमिकों के अमूल्य योगदान की सराहना की। डीसी ने श्रमिकों को प्रोत्साहित किया और उनके कल्याण के लिए निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। सहायक श्रम आयुक्त हिमानी जेरथ ने श्रम संहिताओं और उनके अधिकारों के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद डीसी ने पौधे भी लगाए।