सुबह घर से स्कूल के लिए निकली केन्द्रीय विद्यालय की शिक्षिका को उधमपुर के चिनार में एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। स्कूटी सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। टक्कर मारने वाला ट्रक सेना का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उधमपुर के सियाल निवासी पल्लवी पत्नी विकास चन्द्रमोहन चिनार स्थित केन्द्रीय विद्यालय वन में शिक्षिका थी।
रोज की तरह ही शुक्रवार सुबह भी वह घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी से निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह केवी मोड पर पहुंची तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।