फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तंगधार के 19 युवा बने अग्निवीर, चमकोट में ली दो माह की कठिन ट्रेनिंग

विज्ञापन
कुपवाड़ा के एलओसी क्षेत्र के तंगधार से चुने गए 19 अ​ग्निवीर अभ्यर्थी। स्रोत सेना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। सीमावर्ती क्षेत्र तंगधार के 19 युवाओं ने थलसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन सभी ने चमकोट स्थित शक्ति विजय रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग हब में दो माह की गहन एवं कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।
यह प्रशिक्षण केंद्र दूर-दराज एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में कॅरिअर बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार करता है। अधिकारियों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अग्निपथ योजना की कड़ी शारीरिक, अनुशासनात्मक एवं कौशल-आधारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कठोर शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल तथा नेतृत्व गुण विकसित करने वाले मॉड्यूल कराए गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया। उनका कहना है कि एक साथ 19 युवाओं का चयन क्षेत्र के युवाओं में देशसेवा के प्रति बढ़ते समर्पण को दर्शाता है। सामुदायिक नेताओं ने कहा कि यह सफलता सीमावर्ती क्षेत्रों के अन्य युवाओं को भी रक्षा बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

शक्ति विजय ट्रेनिंग हब सीमावर्ती जिलों के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां संरचित मेंटरिंग और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। तंगधार की जनता ने इन युवाओं को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें