फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने जनसंपर्क बैठक में सुनी समस्याएं, जल्द हल करवाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। पुलिस ने शनिवार को जनसंपर्क बैठक का आयोजन बोनाकोट में किया। इसकी अध्यक्षता एसएसपी एजाज अहमद जरगर ने की। इस दौरान एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को पुलिसिंग और सामुदायिक कल्याण से संबंधित अपनी शिकायतें, चिंताएं और सुझाव साझा करने का मंच प्रदान करना था। बैठक में एएसपी मुख्यालय बांदीपोरा और एसएचओ पुलिस थाना पेथकोट भी उपस्थित थे। लोगों के साथ एसएसपी ने कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक सुरक्षा, अपराध रोकथाम, नशा विरोधी प्रयासों और कल्याण पहलों से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। लोगों ने एसएसपी को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
लोगों ने बैठक में अधिकारियों को पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी दिए। वहीं लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसएसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा बताई गई शिकायतों व समस्याओं का समय पर निवारण करने के साथ ही प्रशासन से संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर जल्द से जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें