फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्त्री रोग विशेषज्ञ हिरासत में, मरीज से दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार उप-ज़िला अस्पताल (एसडीएच) में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को मरीज के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि परामर्श के दौरान उन्होंने एक महिला मरीज को धक्का दिया। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) करनाह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुपवाड़ा को एक औपचारिक पत्र लिखकर डॉक्टर के खिलाफ बार-बार की गई शिकायतों और अनुशासनहीनता का जिक्र किया था। पत्र में कहा गया था कि डॉक्टर मरीजों के प्रति असभ्य व्यवहार कर रहे हैं और कई चेतावनियों के बावजूद सुधार नहीं हुआ।
अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि धक्का-मुक्की की घटना परामर्श कक्ष के अंदर हुई जिससे मरीज के परिजनों में गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। एक बुजुर्ग निवासी गुलामदीन ने कहा कि सरकारी अस्पताल को राहत देने वाला स्थान माना जाता है लेकिन इस तरह का व्यवहार जनता के विश्वास को तोड़ता है। अधिकारियों को जवाबदेही तय करनी चाहिए। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की विस्तृत जांच होगी और सेवा नियमों व कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें