फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: खूनी नाला के पास फंसे 300 से अधिक यात्रियों को किया रेस्क्यू, सात जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

Fri, 21 Apr 2023 12:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने 60 वाहनों और 300 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू किया है। जेकेडीएमए ने डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
हिमस्खलन (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमस्खलन की चेतावनी के बीच कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने 60 वाहनों और 300 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू किया है। जिले के साधना टॉप से खूनी नाला के बीच फंसे यात्रियों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया है। जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के लिए सात जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


जेकेडीएमए ने कहा कि डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में समुद्र तल से 2400 से 3200 मीटर ऊपर कम खतरे का हिमस्खलन होने की संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें