फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा, कुलगाम और कारगिल को बनाया रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जिन तीन जिलों को पीएम उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, वे यूटी के लिए रोल मॉडल हैं। यह सब इन जिलों के डीसी की कोशिशों का नतीजा हैं। तीनों डीसी ने पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि यह सब टीम वर्क का नतीजा है।
शिक्षा-पर्यटन समेत समग्र विकास पर काम
पुरस्कार के लिए चयनित होना सभी के लिए गर्व की बात है। 2017 बैच की आईएएस अधिकारी आयुषी सूदन कहती हैं कि शिक्षा-पर्यटन के क्षेत्र में जिले में उल्लेखनीय काम हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा दिया गया। जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और समुदाय के सहयोगात्मक प्रयासों का प्रमाण है, जिन्होंने मिलकर कुपवाड़ा को सुशासन और समावेशी विकास का मॉडल बनाया है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन से पानी की किल्लत दूर करने पर काम
एसडीएम जम्मू सिटी और शोपियां के डीसी रह चुके श्रीकांत बालासाहेब सुसे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में कारगिल के डीसी हैं। बताते हैं कि लद्दाख में आने के बाद यहां के परिदृश्य को समझा, पानी की किल्लत समझ आई। जल जीवन मिशन के तहत इन दिक्कतों को दूर करने पर काम किया। सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने की दिशा में काम किया।
विज्ञापन


युवा को रोजगार, नशे से मुक्ति, सरकारी योजनाओं तक पहुंच रही प्राथमिकता
कुलगाम के डीसी अतहर आमिर खान 2016 के बैच के हैं। मूलतः अनंतनाग के रहन वाले डीसी अतहर कहते हैं कि समग्र विकास की दिशा में पूरी टीम ने काम किया। कठिन चयन प्रक्रिया के बाद हमारा जिला चुना गया। हमने युवाओं को रोजगार, नशे से मुक्ति, सरकारी योजनाओं तक हर किसी की पहुंच को भी प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें