फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काजीगुंड में 23 किलो अफीम के भूसे के साथ पंजाब के दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने रविवार को कुलगाम के नवयुग सुरंग काजीगुंड में पंजाब के दो निवासियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 23 किलो अफीम का भूसा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ थाना काजीगुंड में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नवयुग टनल पुलिस चौकी के एक पुलिस दल ने नाका चेकिंग के दौरान काजीगुंड से जम्मू की ओर आ रही एक कार को रोका। उक्त वाहन में नायलॉन के 24 बैग लदे हुए पाए गए। बैगों की जांच करने पर उनमें 23 किलो अफीम का भूसा बरामद किया गया।

कार में सवार दोनों आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह और सुखजिंदर सिंह निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें