फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: निर्दोष कश्मीरी युवाओं की तस्वीर दिखाने के मामले में टीवी चैनल के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 17 Jan 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने एक निजी टीवी चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टीवी चैनल द्वारा कोकरनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के स्थान पर बेकसूर दो कश्मीरी युवाओं को दिखाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि एक न्यूज़ चैनल द्वारा कोकरनाग मुठभेड़ में मारे गए वानिगुंड के रहने वाले आतंकी फरहान वानी की जगह दो निर्दोष युवाओं को दिखाया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर 15/01/2018 को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि जिन दो निर्दोष युवाओं की तस्वीर को चैनल द्वारा दिखाया गया था उनकी पहचान वानिगुंड के कोइमुह निवासी फरहान शफी (12वी का छात्र) और रेड्वानी, पायीन के फरहत रशीद (डिप्लोमा होल्डर) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 9 जनवरी को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के लार्नू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में वानिगुंड के खुड्वानी का रहने वाला हिजबुल आतंकी फरहान वानी मारा गया था। इसी दिन न्यूज़ चैनल द्वारा मारे गए आतंकी की जगह इन दो बेगुनाह युवाओं को टेलीकास्ट किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें