फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना श्रमिक, बेहोश कर लूटा नगदी व सामान

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
बिलावर। पंजाब में जहर खुरानी गिरोह ने इलाके के एक श्रमिक को शिकार बनाया है। गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली से बिलावर लौट रहे श्रमिक को गाड़ी में बेहोश कर उससे नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। बेहोश श्रमिक को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


जहां उसकी हालत देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी।जानकारी के अनुसार पीड़ित बोधराज दियोता गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में किसी कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता है। सोमवार शाम वह घर आने के लिए दिल्ली से बिलावर आने वाली एसआरटीसी गाड़ी जेके02वाई.0532 में सवार हुआ।

रात के समय जब गाड़ी पंजाब से गुजर रही थी तो कुछ लोगों ने उसे बेहोश कर उससे नकदी और कीमती सामान लूट लिया। सुबह जब गाड़ी बिलावर पहुंची तो बोधराज कंडक्टर को बेहोश मिला। इसके बाद उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी दर्जनों श्रमिक दिल्ली से बिलावर लौटते वक्त जहरखुरानी गिरोह का शिकार बन चुके हैं। लेकिनए अभी तक इस सिलसिले में कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें