कुलगाम में लश्कर के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट के खात्मे से चिनाब घाटी और पीर पंजाल में आतंकवाद की कमर टूट गई है। 15 लाख का इनामी लश्कर कमांडर डोडा-किश्तवाड़ समेत पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बना हुआ था। मोहम्मद लतीफ पढ़ाई छोड़ने के बाद कारपेंटर बन गया था। वह नवंबर 2025 में घर से लापता हुआ था। 18 नवंबर 2025 को ही वह आतंकी संगठन में शामिल हो चुका था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद लतीफ भट के खात्मे से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बने 15 लाख रुपये के इनामी आतंकी का अंत केवल कश्मीर तक सीमित सफलता नहीं है। इससे चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ और पीर पंजाल के राजोरी-पुंछ तक आतंक का करीब अंत हुआ है।
लतीफ भट की गतिविधियां चिनाब घाटी के पहाड़ी इलाकों के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई थीं। डोडा के देसा और कोटी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, किश्तवाड़ के कश्मीर से सटे पहाड़ी इलाके और राजोरी-पुंछ का पीर पंजाल क्षेत्र आतंकवाद की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं।
लतीफ के अलग-अलग इलाकों में देखे जाने और पहचान बदलकर आतंकी गतिविधियां संचालित करने की सूचनाएं भी सामने आती रहीं। किश्तवाड़ में उसकी मौजूदगी की आशंकाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने डोडा में भी पोस्टर चस्पा कर लोगों से सूचना देने की अपील की थी, जिससे चिनाब घाटी में आतंकवाद के पुराने दौर की यादें भी ताजा हो गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
Kulgam Encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वर्ष 1990 के दशक में डोडा, किश्तवाड़ और रामबन एक ही जिले के हिस्सा थे। उस समय पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों के बीच आतंकियों ने कई बड़े नरसंहारों को अंजाम दिया था। इन घटनाओं में लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के नाम सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमृत सिंह के अनुसार 14 अगस्त 1993 को किश्तवाड़ के सरथल क्षेत्र में बस से उतारकर 18 हिंदू यात्रियों की हत्या कर दी गई थी। 18 सितंबर 1994 को गंदोह के बथोली में छह युवकों की हत्या हुई। इसके बाद 15 जनवरी 1996 को बरशाला में 17 और 25 जुलाई 1996 को सरवाधार में 15 लोगों को आतंकियों ने मार डाला।
1998 में आतंकियों ने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया। 19 जून को डोडा के चापनाड़ी में शादी समारोह से लौट रहे 26 लोगों की हत्या कर दी। 28 जुलाई को चन्ना-ठाकराई और सरवन क्षेत्र में हुई घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई। 20 जून 1999 को ठाठरी के लिहोता में 16 नागरिकों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
5 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
वर्ष 2000 में भी आतंकियों के हमले जारी रहे। इन घटनाओं ने पूरे चिनाब क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया था। चिनाब घाटी में आतंकवाद का खतरा इसके बाद भी समाप्त नहीं हुआ। 30 अप्रैल 2006 की रात डोडा के कुलहांड-ठावा क्षेत्र में आतंकियों ने 19 लोगों की हत्या कर सेना को खुली चुनौती दी। इसमें एक तीन वर्षीय बच्ची भी शामिल थी।
विज्ञापन
6 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
लतीफ का मारा जाना आम जन में सुरक्षा का बड़ा संदेश
अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बसंतगढ़ के ललोन गल्ला क्षेत्र में 13 चरवाहों की हत्या कर दी गई। इन हमलों में लश्कर-ए-ताइबा का हाथ सामने आया। 2006 के बाद डोडा और आसपास के क्षेत्रों में आतंकी हमलों में कमी आई, लेकिन आतंकवाद की चुनौती पूरी तरह समाप्त नहीं हुई। समय-समय पर चिनाब घाटी के पहाड़ी इलाकों में आतंकी हमले और संदिग्ध आवाजाही की सूचनाएं सामने आती रहीं। ऐसे में अब लतीफ के मारे जाने से आम जन में सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश गया है।
विज्ञापन
7 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
ऑपरेशन जंगलपोरा : देर रात घेराबंदी, तड़के आतंकी का सफाया
सुरक्षा एजेंसियों को कुलगाम के जंगलपोरा गांव में लतीफ भट की मौजूदगी की पुख्ता और सटीक जानकारी मिली थी। उसी आधार पर मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन जंगलपोरा शुरू किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों ने जब घेरा कसना शुरू किया, तो लतीफ ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। भागकर पास की एक मस्जिद में छिप गया। मस्जिद की पवित्रता को देखते हुए यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया।
8 of 15
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
इस सब के बीच सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस और अभूतपूर्व संयम का परिचय दिया। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से आत्मसमर्पण की अपील की, ताकि उसकी जान बच सके और धार्मिक स्थल को कोई नुकसान न पहुंचे। लेकिन कट्टरपंथ की राह पर अंधे हो चुके लतीफ ने सरेंडर से इन्कार कर दिया। मस्जिद के भीतर से ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग तेज कर दी।
9 of 15
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
स्मोक शेल से निकाला बाहर, भागते समय हुआ ढेर
मस्जिद को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले और स्मोक शेल दागे। धुएं और घुटन के कारण लतीफ का मस्जिद के अंदर टिक पाना असंभव हो गया। आखिरकार वह जान बचाने के लिए मस्जिद परिसर से बाहर निकला और घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पहले से मुस्तैद सुरक्षाबलों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सुरक्षाबलों ने धार्मिक स्थल की पवित्रता सुनिश्चित करते हुए अनुकरणीय संयम दिखाया और आतंकी को मस्जिद परिसर से बाहर आने पर मजबूर कर सटीक कार्रवाई में मार गिराया।
10 of 15
Kulgam Encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लतीफ भट : कारपेंटर से 15 लाख के इनामी आतंकी बनने की कहानी
सुरक्षा एजेंसियों के डोजियर और रिकॉर्ड के अनुसार 22 वर्षीय मोहम्मद लतीफ भट उर्फ तौसीफ (जन्म: 5 जून 2004) दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खेरवान चादर (अशमुजी) गांव का निवासी था। वह अविवाहित था और उसके पास भारतीय पासपोर्ट (नंबर वी8698275) भी था। लतीफ ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अशमुजी से 12वीं तक पढ़ाई की थी। कुछ समय के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुलगाम में भी दाखिला लिया था। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह आजीविका के लिए कारपेंटर (बढ़ई) का काम करने लगा।
11 of 15
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
एसएसपी कुलगाम के मुताबिक लतीफ बेहद सेल्फ-रैडिकलाइज्ड हो चुका था। वह नवंबर 2025 में घर से लापता हुआ था। परिवार ने 19 नवंबर 2025 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन इससे एक दिन पहले 18 नवंबर 2025 को ही वह आतंकी संगठन में शामिल हो चुका था। पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर सज्जाद गुल ने उसे लश्कर/टीआरएफ नेटवर्क में भर्ती किया, जबकि लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनई ने उसे आतंकी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।
12 of 15
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खूनी इतिहास : बड़े हमलों में शामिल था लतीफ
लतीफ सीमा पार से मिलने वाले निर्देशों पर कश्मीर घाटी में शांति भंग करने, पर्यटन को चोट पहुंचाने और अर्थव्यवस्था को नुकसान करने की साजिशों को अंजाम दे रहा था। उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 7 गंभीर मामले दर्ज थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस पर 15 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था। 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जांबाज हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या में लतीफ मुख्य आरोपी था। 31 जुलाई 2026 को कुलगाम के किलम इलाके में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो निहत्थे प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या करने में भी उसका हाथ मिला। 11 नवंबर 2026 को ठीक एक हफ्ते पहले कुलगाम के अखरन इलाके में सीआरपीएफ के एक चेकपोस्ट पर हुए हमले का वह मास्टरमाइंड था, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। इसके अलावा वह अनंतनाग के लाल चौक और कुलगाम के केलम में हुए आतंकी हमलों में भी वांछित रहा।
13 of 15
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
दो बार मिली जिंदगी, तीसरी बार नहीं बच सका
लतीफ इससे पहले दो बार मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी तोड़कर भागने में कामयाब रहा था। जुलाई 2026 में शोपियां में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने उसके हैंडलर और लश्कर कमांडर जाकिर अहमद गनई को मार गिराया था, लेकिन लतीफ वहां से बच निकला। इसके बाद महज दो दिन पहले 16 नवंबर को कुलगाम के लारनू बाईपास (लारू) इलाके में सुरक्षाबलों ने उसके करीबी साथी उमर निसार को ढेर कर दिया, तब भी लतीफ बच निकला।
14 of 15
कुलगाम में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
सीआरपीएफ हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश तेज कर दी। आखिरकार, 18 नवंबर को जंगलपोरा की मस्जिद से बाहर निकलते ही सुरक्षाबलों की गोलियों ने उसके खूनी खेल का अंत कर दिया।
कुलगाम में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
एएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उसे जिंदा पकड़ने की हरसंभव कोशिश की। सरेंडर के लिए अपील की। बात की। मेरी खुद उससे वीडियो कॉल हुई। मैंने और सीओ 9 आरआर की काफी लंबी बात हुई। सरेंडर के लिए उसे हर संभव समझाने की कोशिश की गई। यहां तक कहा गया कि ये जिंदगी ऐसे तबाह मत करो। अभी तुम यंग हो। लेकिन वह नहीं माना। बुधवार तड़के करीब 3:45 बजे उसने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।