फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की झांकियों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महानुभाव पंथीय जय श्री कृष्ण धार्मिक युवा दत्त मंडल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला, जम्मू में द्वितीय गीता ज्ञान प्रवचन (श्री ब्रह्म विद्या सप्ताह) के तहत शनिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर प्रभु के प्रति आस्था जताई। शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियों के दर्शन को भक्तों की भीड़ पहुंची। इससे पूर्व अग्रवाल सभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गीता ज्ञान प्रवचन सुने।

दोपहर बाद निकाली गई शोभा यात्रा में महाराष्ट्र से आए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों में महाभारत से जुड़े विभिन्न दृश्यों को दिखाया। इन प्रस्तुतियों को शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर दर्शाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

महाराष्ट्र के कलाकारों ने रंग जमाया

शोभायात्रा में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश उठाए भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ीं। इस बीच डीजे की धुन पर दूर-दूर तक प्रभु श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा का संदेश सुनाया जा रहा था। क्या बच्चे क्या बड़े, हर कोई प्रभु की भक्ति धुन में मस्त था।

शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पों से स्वागत किया गया। हरे कृष्ण की धुन पर हर कोई प्रभु के दर्शन को आतुर था। भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में नन्हे कलाकारों ने प्रभु की लीलाओं को दिखाया।

शोभा यात्रा अग्रवाल सभा से शुरू होकर रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा, मोती बाजार, राज तिलक रोड, पीर मिट्ठा, लखदाता, राजेंद्र बाजार, शहीदी चौक से होती हुई सभा में संपन्न हुई। मुख्य संयोजक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2011 में पहले गीता ज्ञान प्रवचन का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें