एलओसी पर बर्बर युद्ध करने के लिए बदनाम पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम को बैट के नाम से बुलाते हैं। यह पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप के साथ काम करती है। बॉर्डर के एक से तीन किलोमीटर अंदर जाकर हमले करती है। बैट का मुख्य मकसद सीमा पार कर हमले करना होता है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि बैट की नापाक करतूत में उसका हाथ बटाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई उसकी मदद करती है।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर की एक फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई। सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया।
प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया।
जानिए इस पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने कब-कब भारत माता के वीर सपूतों के साथ कायराना हरकतें की...