फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर क्या बोले रोहिंग्या ?

Fri, 22 Sep 2017 06:20 PM IST
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले बयान दिया है कि रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिये हैं और उन्हें यहां से जाना होगा पर जम्मू के नरवाल में बसे रोहिंग्याओं का कहना है कि अगर हम घुसपैठिये हैं, तो बाहर निकाल दिया जाए.... वैसे हम घुसपैठिये नहीं है, वक्त के मारे हैं। राजनाथ सिंह के बयान पर रोहिंग्याओं ने कुछ इस तरह पूरी प्रक्रिया दी। 
विज्ञापन


नरवाल में मौलवी रफीक कहते हैं कि 70 साल से म्यांमार में रोहिंग्याओं पर जुल्मों सितम हो रहा है। हाल ही में मीडिया में फोटो आने के बाद लोगों को पता चला कि रोहिंग्याओं पर जुल्म हो रहा है, यह जुल्म सात दशकों से चल रहा है। यही वजह है कि हम लोग भारत की शरण ली।

महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों ने किसी तरह अपनी जान बचा कर एक शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे हैं, लेकिन एक बार फिर वही स्थिति बन रही है। हमें आतंकवादी माना जा रहा है। अगर ऐसी बात है तो वह अपने देश जाने को तैयार हैं, लेकिन उनकी सर्वोच्च नेता आंग सान सू की को वहां सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करना चाहिए।
विज्ञापन


हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दो वर्ष पहले नरवाल पहुंचे रशीद ने कहा कि म्यांमार में हमारे घरों में काफी जगह थी। हम भी शान से रहते थे, लेकिन भारत पहुंचने के बाद हम भीख मांगने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें