कटड़ा से श्रीनगर तक ट्रेन शुरू हो जाने से जहां पर्यटकों के लिए सीधे कश्मीर तक पहुंचना आसान होगा, वहीं रियासी और रामबन जिले में पड़ने वाले पर्यटन स्थलों के विकास और रोजगार की उम्मीदों को भी पंख लगने की उम्मीद है। ये उम्मीद कटड़ा से श्रीनगर तक के सफर में पड़ने वाले सात रेलवे स्टेशनों से लगाई जा रही है, जहां के आसपास के नजारे किसी भी पर्यटक को अपनी ओर खींचने की क्षमता रखते हैं। इनमें से तीन रियासी और तीन रामबन जिले में स्थित हैं। अंजी खड्ड केबल स्टेड ब्रिज के साथ ही चिनाब आर्च ब्रिज की लाजवाब इंजीनियरिंग के साथ ही इन स्टेशनों पर रुकने वाले पर्यटक आसपास के खूबसूरत स्थलों पर सैर-सपाटा कर सकेंगे।
बक्कल रेलवे स्टेशन
बक्कल रेलवे स्टेशन के नजदीक यहां से चिनाब दरिया का शानदार नजारा देखा जा सकता है। वहीं, कटड़ा रेलवे स्टेशन से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर अंजी नदी किनारे एक पहाड़ी पर भीमगढ़ फोर्ट भी है। इसे लद्दाख से चीन को खदेड़ने वाले जनरल जोरावर सिंह ने बनवाया था। यह स्थल भी यहां देखने लायक है।डुगा रेलवे स्टेशन डुगा के नजदीक का क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। खास तौर पर यहां की हरियाली मन मोहने वाली है। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह रास आएगी।
सावलकोट रेलवे स्टेशन
स्टेशन के पास नानीमर्ग चरागाह का खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा। हरियाली से भरपूर मयालसर को देखा जा सकता है। यमुल टॉप से घाटी के सुंदर नजारे देखे जा सकते हैं। यहां सरगाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।संगलदान रेलवे टनल
यह टनल अपने आप में इंजीनियरिंग का एक अनूठा नमूना है। इसके अलावा यहां से कुछ ही दूरी पर ओवरकोट गांव में प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया जा सकता है। गूल वैली के साथ ही रामकुंड और दगन टॉप भी जा सकते हैं।
सुम्बड़ रेलवे स्टेशन
स्टेशन के पास में प्रकृति प्रेमियों के लिए खूबसूरत बाबा सिहाद वाॅटरफॉल है। यहां इस्कॉन मंदिर भी है। वॉटरफॉल के कल-कल निनाद के संगीत के साथ ही आध्यात्मिक सुकून भी यहां आप पा सकते हैं।खारी रेलवे स्टेशनस्टेशन के पास ही महोमंगत नाम का गांव है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां से सलाल पावर प्रोजेक्ट के साथ ही महादेव शिव को समर्पित शिवखोड़ी जाया जा सकता है।
Vande Bharat Kashmir: अगस्त-सितंबर में जम्मू से कश्मीर के लिए दौड़ेगी वंदे भारत; कटड़ा से मिलेगी नई शुरुआत