फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी पतंगों से आसामान हुआ रंगीन

Sun, 27 Jul 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन त्योहार के नजदीक आते देख जम्मू शहर में पतंगों की बिक्री के लिए दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि त्योहार पर पतंगबाजी करनेवाले युवा ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लुभाया जा सके।
विज्ञापन


उधर, पतंगों की डोरियों को भी तैयार करने में श्रमिक कई जगहों में पहले से ही देखे जा रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में रंग बिरंगी पतंगों की डोरियां तैयार करने में श्रमिकों की व्यस्तता काफी बढ़ गई है।

जबकि मानसून की बारिश न होने से पतंग की डोरियां तैयार करनेवाले आसानी से डोर तैयार करने में जुटे हुए हैं। शहर के मोती बाजार, पक्का डंगा, जैन बाजार, पुरानी मंडी के कई दुकानों में रंग बिरंगी पतंगें सजाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


वही इसकी खरीदारी दूर-दूर से करने वाले लोग आ रहे हैं। स्थानीय पंतग विक्रेता के मुताबिक जम्मू के आसपास के विभिन्न हिस्सों से पतंगों के खरीदार आ रहे हैं जिन्हें थोक बिक्री की जा रही है। दूसरी ओर,शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थानीय युवाओं द्वारा पतंगें भी उड़ाई जाने लगी हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें