फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजर में युवक के अपहरण मामले में हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से किया आह्वान
विज्ञापन

-बीती 15 जुलाई को हुआ था आतंकवादी हमला, दो भारतीय की हुई हत्या और एक अपहरण
-मृतक की पत्नी ने स्थानीय प्रशासन को सौंपी है मामले से जुड़ी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से नाइजर में अगवा जम्मू-कश्मीर के युवक को सुरक्षित बचाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप की बात कही है। नाइजर में रामबन का युवक एक कंपनी में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात था। यहां बीती 15 जुलाई को आतंकवादियों ने हमला कर भारतीय मूल के दो अन्य लोगों की हत्या कर दी। रणजीत सिंह को अगवा कर अपने साथ ले गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

इससे पहले रणजीत सिंह की पत्नी शीला देवी ने स्थानीय प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी। प्रशासन को सौंपी शिकायत में रणजीत सिंह की पत्नी शीला देवी ने कहा है कि उनके पति नाइजर में एक कंपनी तैनात हैं और बीते 15 जुलाई से परिवार के साथ उनका कोई संपर्क नहीं है। भारतीय दूतावास के अनुसार दक्षिण-पश्चिम नाइजर में आतंकवादी हमले में दो भारतीयों की मौत हुई है। एक का अपहरण कर लिया गया है। यह हमला 15 जुलाई को हुआ था। शीलादेवी के अनुसार 15 जुलाई को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रंजीत सिंह से बात हुई थी। उन्होंने उस समय सिग्नल न होने की बात कही थी। उन्हें अपहरण के बारे में अगले दिन पति के मित्र से पता चला। उनकी कंपनी ने आतंकवादी हमले के समय रणजीत सिंह के जंगल की तरफ भाग जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है। अभी तक उन्हें सकारात्मक जवाब नहीं मिल पाया है। अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हस्तक्षेप के बाद इस मामले के केंद्रीय स्तर पर उठने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें