फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ के पहले शुरु हुआ जम्मू कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी यात्रा

Sat, 11 Jun 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षीर भवानी की यात्रा के लिए कश्मीरी पंडितों को शनिवार सुबह बन टोल प्लाजा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शुक्रवार को दिन भर कश्मीरी पंडित इसकी तैयारी में जुटे रहे। रविवार को सभी क्षीर भवानी की दरबार में पूजा अर्चना करेंगे और फिर जम्मू की तरफ लौट आएंगे।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से कश्मीरी पंडित क्षीर भवानी की यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए थे। सरकार की तरफ से कश्मीरी पंडितों को नि:शुल्क बस सुविधा प्रदान की जाती है। जगती टाउन में शुक्रवार को भी कश्मीरी पंडितों के पंजीकरण की प्रक्रिया चलती रही। 

इसके अलावा पुरखू कैंप, मुठ्ठी में भी पंजीकरण किया गया। जिन स्थानों पर कश्मीरी पंडितों के कैंप हैं, वहां से शनिवार को वाहन रवाना किए गए और बन टोल प्लाजा में रिलीफ कमिश्नर की तरफ से कश्मीरी पंडितों के काफिले को हरी झंडी दिखाई गई।
विज्ञापन


सुनील पंडिता ने बताया कि शनिवार शाम को सभी क्षीर भवानी के दरबार में पहुंच जाएंगे, जहां उत्सव जैसा माहौल होगा। रविवार को क्षीर भवानी की पूजन होगा और दिन भर भव्य कार्यक्रम चलता रहेगा। शाम को सभी वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की सरकार से मांग है कि क्षीर भवानी में ठहरने के उचित प्रबंध किए जाएं, क्योंकि हर वर्ष सही व्यवस्था न होने के कारण कश्मीरी पंडितों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें