फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kheer Bhawani Mela: जम्मू से क्षीर भावानी मेले के लिए रवाना हुए कश्मीरी पंडित, मां के जयघोष से गूंजा नगरोटा

Fri, 26 May 2023 02:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीरी पंडित परिवार शुक्रवार को जम्मू से घाटी में लगने जा रहे क्षीर भवानी मेले में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जम्मू के मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को मेले के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Kheer Bhawani Mela 2023 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुला इलाके में स्थित क्षीर (खीर) भवानी मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन को होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार को सुरक्षा के साथ बसों में सवार होकर कश्मीरी पंडित परिवार जम्मू से रवाना हुए। जम्मू के मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को मेले के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने कहा कि यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु भक्ति भाव से माता के मेले में शामिल होने के लिए जाएं।

घाटी में पांच मंदिरों में लगता है मेला

कश्मीर में पांच मंदिरों में क्षीर भवानी मेलों का आयोजन किया जाता है। गांदरबल के तुलमुल्ला में, कुलगाम के मंजगाम व देवसर में, अनंतनाग के लोगरीपोरा में और कुपवाड़ा के टिक्कर में रागनी भगवती मंदिर में मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन


तुलमुल्ला मंदिर में होता है मुख्य आयोजन

इनमें से विशाल चिनार के पेड़ों की छाया में बसे तुलमुल्ला मंदिर में गांदरबल के तुलमुल्ला स्थित क्षीर भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में कश्मीर और देश के विभिन्न हिस्सों में बसे पंडित के माता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि वह मेले में शामिल होने के जा रहे हैं, इसके लिए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना करेंगे। मेले से कश्मीरी पंडितों की कई यादें जुड़ी हैं, जिसके चलते कश्मीरी पंडितों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

क्षीर

क्षीर

क्षीरक्षीरक्षीर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें