फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टी टैलेंट शो में खनक अरोड़ा ने मारी बाजी

Mon, 13 Oct 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पम्मी आर्ट एकेडमी की ओर से करवाए गए जलवा मल्टी टैलेंट शो में मंच पर बाल और युवा कलाकारों ने प्रतिभा के रंग बिखेरे। इसमें जहां रैंप पर बच्चों ने जलवे दिखाए, तो नृत्य से भी धमाल मचाया। उन्होंने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे किसी से कम नहीं हैं। फैंसी ड्रेस में खनक अरोड़ा ने पहला स्थान अपने नाम किया।
विज्ञापन


माही को दूसरे और मरुण कौर को तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। अंकिता शर्मा (मनाली, हिमाचल प्रदेश) को विशेष पुरस्कार दिया गया। गायन में सतवीर कौर ने बाजी मारी। नृत्य एकल के पांच साल से कम आयु वर्ग में विरधही ने पहला, आदित्य ने दूसरा और कृष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 6-9 आयु वर्ग में ऋचि महाजन ने सबको पछाड़ा।

अवय सागर ने दूसरा और मानया शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10-13 आयु वर्ग में राखी पहले, प्रतिभा, अकसा मलिक दूसरे और विशाल तथा अर्तव वेद तीसरे स्थान पर रहे। 14-18 आयु वर्ग में रेखा ठाकुर ने पहला, पीयूष ने दूसरा स्थान हासिल किया। 19 से ज्यादा आयु वर्ग में अक्षय ने सबको मात दी। मंजूर अहमद दूसरे स्थान पर रहे। जुगलबंदी नृत्य में 10-13 आयु वर्ग में तरुण व जतिन ने सबको शिकस्त दी।
विज्ञापन


19 से ज्यादा आयु वर्ग में तनुजा व राजेश की जोड़ी सबपर भारी पड़ी। ग्रुप वर्ग के पांच से अधिक आयु वर्ग में असपिसियस ग्रुप, 6-9 आयु वर्ग में पल्स ग्रुप, 10-13 आयु वर्ग में लिटिल चैंप कटड़ा पहले, असपिसियस ग्रुप दूसरे और 19 से अधिक आयु वर्ग में रिधिमा डांस ग्रुप पहले और वाइट एंजल ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह में भारत चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा, उमेश शर्मा, विक्रांत डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें