युवाओं को खादी के प्रति जागरूक करने के लिए कामर्स कालेज में तीन दिवसीय खादी ग्रामोद्योग मेले का आयोजन किया। कामर्स कालेज के एनएसएस यूनिट की ओर से मेला लगाया गया। डा. वेद घई मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। प्रिंसिपल ने खादी से बने सामान का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया।
डा. घई ने बापू के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। जगमीत कौर, प्रगट सिंह, प्रो. पवन गुप्ता, प्रो. ममता गुप्ता, एसोशिएट प्रोफेसर डा. अरुणा वर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।