फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया नगरपालिका को जल्द मिलेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया नगरपालिका को जल्द ही एमआरएफ (कचरा निस्तारण केंद्र) की सुविधा मिलने वाली है। अरनिया नगरपालिका के अंतर्गत 86 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

कचरा निस्तारण केंद्र की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द अरनिया के तमाला में पांच कनाल जमीन पर केंद्र स्थापित होगा। कचरा निस्तारण केंद्र में आधुनिक तकनीक से कचरे का निस्तारण किया जाएगा। सूखे और गीले कचरे को अलग कर मशीन के जरिए निस्तारित किया जाएगा। अरनिया नगरपालिका के अंतर्गत कुल 13 वार्ड आते हैं। मौजूदा समय में अरनिया से रोजाना डेढ़ टन निकलने वाले कचरे को आरएस पुरा और सांबा में गाड़ियों के जरिए भेजना पड़ता है। इससे अरनिया नगरपालिका का खर्चा बढ़ जाता है। कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। केंद्र के निर्माण कार्य की सारी देखरेख अर्बन लोकल बॉडीज की निगरानी में होगी। कचरा निस्तारण केंद्र के सुचारु होने के बाद अरनिया नगरपालिका को कचरे की समस्या से निजात मिलेगी। कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र वासियों को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें