अखनूर। अखनूर पुलिस ने थाना प्रभारी रोहित गांधी के नेतृत्व में मैरा मंद्रियां इलाके में नाका चेकिंग लगाया था। इस दौरान एक कार से चार क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई।
चेकिंग के दौरान एक मारुति कार को रोका गया। गाड़ी को अंशु सिंह चला रहा था। उसके साथ शमशेर लाल मौजूद था। दोनों गांव रांजन, तहसील भलवाल, जिला जम्मू के रहने वाले हैं।
गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें करीब चार क्विंटल खैर की लकड़ी मिली। पूछने पर दोनों लोग लकड़ी के संबंध में कोई भी वैध कागज या अनुमति नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया।