फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा नवरात्र महोत्सव 29 सितंबर से, नौ दिन में चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Sat, 21 Sep 2019 07:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नवरात्रि फेस्टिवल को लेकर प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमधड़ाके और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ 29 सितंबर से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में नवरात्र महोत्सव का आगाज होगा। सात अक्तूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक गतिविधियों के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस साल नवरात्र के दौरान नौ दिन में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार लाख तक जा सकता है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रैक की सफाई के साथ यात्रियों की सुरक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। होटल एसोसिएशन कटड़ा और जेकेटीडीसी की ओर से नवरात्र उत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को होटलों में 50 फीसदी छूट दी जाएगी।

यहां शनिवार को पत्रकारों से रूबरू हुए मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि कटड़ा नवरात्र महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन रियासी, जम्मू पर्यटन व अन्य स्थानीय संगठनों, टूरिज्म ट्रेड इंडस्ट्री, एनजीओ के सहयोग से करवाए जा रहे इस महोत्सव का 29 सितंबर को सुबह 11 बजे श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल सत्यपाल मलिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में कटड़ा महोत्सव में 3,02,067 और वर्ष 2018 में 3,18,753 श्रद्धालु पहुंचे थे।  नवरात्र महोत्सव की शुरुआत 1996 में की गई थी, जिसके बाद महोत्सव में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। इस मौके पर जिला उपायुक्त रियासी इंदु कंवल चिब, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरन दीप सिंह, पर्यटन निदेशक जम्मू दीपिका शर्मा मौजूद रहे।  

मोबाइल इंटरनेट सेवा से वंचित रहेंगे श्रद्धालु
नवरात्र महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल इंटरनेट सेवा से वंचित रहना पड़ेगा। उन्हें कटड़ा में होटलों सहित अन्य संस्थानों पर वाईफाई से ही इंटरनेट सेवा मिल सकती है। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि कटड़ा में श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को सार्वजनिक तौर पर वाईफाई सुविधा देने की योजना नहीं है। वह वाईफाई युक्त होटलों से ही यह सुविधा पा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों ने गत 5 अगस्त से इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। 

भवन में गोल्डन गेट बनेगा आकर्षण
श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में स्थापित किया जा रहा गोल्डन गेट आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि गोल्डन गेट का निर्माण लगभग 70 दिन में पूरा किया गया है। इसे पहले नवरात्र से खोला जाएगा। इसमें सोना, चांदी और पीतल धातु का इस्तेमाल किया गया है। देशभर के धार्मिक स्थलों में ऐसे गेटों का निर्माण कर चुके दिल्ली, यूपी, हैदराबाद के कारीगारों ने इसे तैयार किया है। इसमें निर्माण में इच्छुक दानियों ने सहयोग दिया है। बोर्ड ने गेट के निर्माण के लिए इच्छुक दानियों का सहयोग मांगा था, जिसमें भारी समर्थन मिला है। 

कटड़ा से भवन तक जगमगाएगा यात्रा ट्रैक 
कटड़ा से माता वैष्णो देवी के दरबार तक यात्रा ट्रैक पर नवरात्र के दौरान विशेष रोशनी करने की योजना है। जिससे दूर से ही त्रिकुटा पहाड़ियों में श्राइन क्षेत्र जगमगाता दिखेगा। ऐसा प्रयास करने की पहली बार कोशिश की जा रही है। 
 
इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

विदेशी फूलों और फलों से महकेगा भवन
नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी भवन की विदेशी फूलों और फलों के  साथ विशेष सजावट की जाएगी। इसमें हालैंड, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, यूपी, पालमपुर आदि स्थानों से फूलों और फलों को मंगवाया जा रहा है। भवन की सजावट आकर्षण का केंद्र रहेगी। 
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव का शेड्यूल 

तिथि

समय

स्थान

कार्यक्रम

29 सितंबर सुबह 11 बजे कांटिनेंट पंचवती होटल कटड़ा महोत्सव का उद्घाटन
29 सितंबर सुबह 11 बजे कांटिनेंट पंचवती होटल से बस स्टैंड शोभा यात्रा
30 सितंबर शाम 6 बजे कांटिनेंट पंचवती होटल से बस स्टैंड शोभा यात्रा
30 सितंबर से 7 अक्तूबर शाम 5.30 बजे मुख्य बस स्टैंड कटड़ा से बाण गंगा प्रभात फेरी
29 सितंबर से 7 अक्तूबर रात 7 बजे एंपहीथियेटर रेलवे स्टेशन कटड़ा माता की कहानी
29 सितंबर से  7 अक्तूबर   रात 8 बजे  गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम
29 सितंबर से 7 अक्तूबर रात 8.30 बजे से 10.30 बजे योग आश्रम ग्राउंड कटड़ा आल इंडिया भक्तिमय गायन प्रतियोगिता
1 से 2 अक्तूबर रात 8 बजे से     बस स्टैंड कटड़ा हास्य व्यांग प्रतियोगिता
29 से 30 सितंबर रात 8 बजे से   बस स्टैंड कटड़ा कवि सम्मेलन 
2 अक्तूबर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कटड़ा अंतरराष्ट्रीय दंगल 
5 अक्तूबर   स्पीरिचुअल ग्रोथ सेंटर कटड़ा  दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें