फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: माता वैष्णो के दरबार में उमड़ रही भक्तों की भीड़, तीन माह में 19 लाख ने लगाई हाजिरी

Tue, 02 Apr 2024 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

2023 के मुकाबले मार्च 2024 तक 77838 श्रद्धालु अधिक संख्या में भक्त दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इससे लगता है कि इस बार मां वैष्णो देवी की यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
माता के दर्शन के लगी भक्तों की कतारें (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2023 के पहले तीन महीनों के मुकाबले इस साल 2024 में 77838 ज्यादा श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। पिछले साल के पहले तीन माह में 1833266, जबकि मार्च 2024 तक 1911104 श्रद्धालुओं ने मां की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन


होली के बाद मां वैष्णो देवी में भक्तों तांता लगा हुआ है। 2023 के मुकाबले मार्च 2024 तक 77838 श्रद्धालु अधिक संख्या में भक्त दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इससे लगता है कि इस बार मां वैष्णो देवी की यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की संभावना है। मौजूदा समय में भी 25 से 35 हजार श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 

वीकेंड यानि कि सप्ताह के अंतिम तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यही आंकड़ा 40000 से 45000 के बीच लगातार पहुंच रहा है। इस कारण मां वैष्णो देवी के भवन और मार्ग सहित धर्मनगरी में लगातार चहल-पहल है।
विज्ञापन


पहले तीन माह में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों का आंकड़ा
  • माह- 2023-  2024
  • जनवरी- 5,24,184- 6,16,609
  • फरवरी- 4,14,432- 4,32,925
  • मार्च- 894,65,086- 1,570
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें