कठुआ जिले को दहलाने की पाकिस्तान और आतंकियों की साजिश को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नाकाम कर दिया है। एसओजी ने जिले के हीरानगर सेक्टर के गांव शेरपुर में मंगलवार को बेई नाले के पास ढाई किलो की दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की हैं।
इनमें से एक का वजन डेढ़ और दूसरी का एक किलो बताया जा रहा है। पुलिस, बीएसएफ और एसओजी की टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
जिस शेरपुर गांव से आईईडी को बरामद किया गया है वह पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। शेरपुर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी भी करीब पांच किलोमीटर है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से विस्फोटक भेजे जाने की आशंका है।
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। जिस शेरपुर गांव से आईईडी को बरामद किया गया है वह पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। शेरपुर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी भी करीब पांच किलोमीटर है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से विस्फोटक भेजे जाने की आशंका है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
कठुआ के एएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शेरपुर के श्मशानघाट के पास बेई नाले में तलाशी अभियान के दौरान यह विस्फोट बरामद किया है। इसे प्लास्टिक के डिब्बों में छिपाकर झाड़ियों में रखा गया था। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को घटनास्थल पर बुलाया। जांच पर पता चला कि दोनों डिब्बों में आईईडी हैं। इसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक मलयेशिया निर्मित नौ वोल्ट की बैटरी, एक सर्किट, स्पिलिंटर के तौर पर स्क्रू और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
एएसपी ने बताया कि आईईडी वाले प्लास्टिक के डिब्बों को प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से पूरी तरह कवर किया गया था। थाना हीरानगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आतंकियों व उनके मददगारों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
राजबाग में ड्रोन से गिराए थे हथियार
पाकिस्तान इस इलाके में लगातार घसुपैठ व हथियार पहुंचाने की साजिश करता रहता है। 29 मई 2022 को कठुआ जिले के थाना राजबाग के तल्ली हरिया चक क्षेत्र में पुलिस ने एक ड्रोन को सीमा पार से घुसपैठ कर आए एक ड्रोन को मार गिराया था। इसमें दो पैकेट बंधे मिले थे। इन पैकेटों से 7 मैग्नेटिक बम और सात यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।