फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Attack: आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन, राष्ट्रपति ने कहा- आतंकवादियों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

Tue, 09 Jul 2024 12:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। पांच जवान घायल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ में आतंकी हमले को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है। वहीं, जम्मू संभाग के जिला कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को आतंकियों को तलाश में व्यापक पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आसपास के जुड़े संपर्क मार्गों पर भी चैकिंग की जा रही है। सोमवार शाम कठुआ के बदनोता इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर सैन्य वाहन पर हमला किया।

कठुआ जिले का यह इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। पांच जवान घायल हैं। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के जवानों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। इसके लिए कठोर जवाबी कार्रवाई की जानी चाहिए। मेरी संवेदनाएं उन बहादुरों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ चल रहे इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ' मैं बदनोता (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों के बलिदान से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।'

आगे कहा, 'आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मैं इस नृशंस आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें