फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः रूस में देश का प्रतिनिधित्व करेगी कठुआ की बेटी

Wed, 11 Oct 2017 10:59 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रूस में आयोजित होने वाले 19 वें वर्ल्ड फेस्टिवल आफ यूथ एंड स्टूडेंट्स में इस बार कठुआ की बेटी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। चौदह से बाइस अक्तूबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में भारतीय प्रतिनिधियों ने जिले की बेटी डा. शिवाक्षी सिंह जसरोटिया को चुना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार का विषय टिकाऊ विकास का लक्ष्य लिए विज्ञान में महिलाओं और युवाओं की भूमिका है। इस बार आयोजकों ने 150 देशों से लगभग तीस हजार प्रतिभागियों को इसमें भाग लेने के लिए चिह्नित किया है।

शिवाक्षी ने बताया कि बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं, उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। जब भी उन्हें मौका मिला है दुनिया के सामने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इससे पहले मास्को में आयोजित ब्रिक्स ईएईयू सम्मेलन में भी वह देश और विशेष रूप से जम्मू कश्मीर का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  दिल्ली की टीआरआई यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें