कृषि विभाग में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अधिकारी सुनील सिंह बलोरिया वर्तमान में कालीबड़ी (कठुआ) में रहते थे। किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर ग्रामीणों का डाटा एकत्रित करने के लिए उन्होंने शनिवार को ही मल्हार जाने का फैसला लिया था, जहां मौत उनका इंतजार कर रही थी। मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि सुनील बेहद मेहनती थे। किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में मंगलवार को बैठक रखी गई थी, लिहाजा छुट्टियों के बावजूद काम पूरा करने के लिए वह मल्हार जा रहे थे। उनकी पोस्टिंग वहीं थी।
ये हुए हादसे के शिकार
हादसे में मृतकों की पहचान नेक राम (35), वीणा देवी (25) और विशाल सिंह (10) (सभी नलेऊ निवासी), कुलदीप सिंह (45), नीशा देवी (09) और दीक्षा (07), (सभी निवासी लाखड़ी), मंजूर अहमद (45) निवासी धमान और मीमो देवी (45) निवासी ढग्गर, सुनील सिंह बलोरिया (43) निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान लोहार मल्हाई निवासी कुलदीप कुमार, रेवा देवी, करतार चंद, प्रीतो देवी और पांच वर्षीय मुनीष के रूप में हुई है।